अयोध्या उत्तर प्रदेश

महाराष्ट्र के भक्तों ने श्रीरामलला को भेंट की 80Kg की स्वर्ण जड़ित तलवार, 7 फीट से अधिक है लंबाई।

महाराष्ट्र के भक्तों ने श्रीरामलला को भेंट की 80Kg की स्वर्ण जड़ित तलवार, 7 फीट से अधिक है लंबाई।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में श्रीराममंदिर का विधिवत उद्घाटन हो गया, लंबे इंतजार के बाद राम भक्तों की मनोकामना पूरी हुई है, श्रीरामलला मंदिर के गर्भगृह में विराजित हो गए हैं, 23 जनवरी 2024 से भगवान राम का दरबार भक्तों के लिए खोल दिया गया है,राम भक्त बड़ी संख्या में रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं, भव्य मंदिर में विराजे रामलला की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु आतुर हैं, इसी के साथ भगवान राम को सौंपने के लिए विभिन्न जगहों से चढ़ावा आने का सिलसिला जारी है।
राम भक्त हैसियत के अनुसार दान भेंट कर श्रद्धा प्रकट कर रहे हैं, श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भी उपहार अयोध्या भेजे गए हैं,अब महाराष्ट्र से 80 किलो की सोना जड़ित तलवार रामलला के लिए अयोध्या भेजी गई है, सोना जड़ित तलवार को निलेश अरुण सकट ने बनाया है, उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से फैसला आने के बाद रामलला को एक तलवार बनाकर भेंट करने का संकल्प लिया था,आज संकल्प पूरा हुआ है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तलवार सौंप दी गई है।
निलेश अरुण ने बताया कि सोने की तलवार 7 फीट 3 इंच लंबी और वजन 80 किलो है,तलवार भेंट करने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम विष्णु के अवतार थे, इसलिए तलवार भगवान विष्णु जी समर्पित किया हुआ है,तलवार में दशा अवतार, गदा, चक्र, शंख बनाया हुआ है,महाराष्ट्र से आए भक्तों ने श्रीरामलला के चरणों में तलवार को भेंट कर काफी खुशी जताई
editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216