महाराजगंज के टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
महाराजगंज_अयोध्या।
अयोध्या जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के शातिर टॉप- 10 अपराधी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक अवैध तमंचा तथा जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान में कुलदीप सिंह (पुत्र) स्व. रामधीरज सिंह निवासी ग्राम मोहर्रमपुर अरती थाना महराजगंज जिले अयोध्या को ग्राम मोहर्रमपुर अरती मार्ग पर पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से 315 बोर अवैध तमंचा तथा एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी पर जिले के विभिन्न थानों में 13 मुकदमें दर्ज है। 2019 में पकड़े गए आरोपी पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही हो चुकी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ.नि. आलोक कुमार सिंह, का. रवि कुमार, मंदीप चौधरी, अजीत यादव, रवीन्द्र यादव शामिल है।