महाकुम्भ 2025 : ग्रामीणों की डिमांड पर चलेंगी रोडवेज बसें।
अयोध्या।
अयोध्या प्रयागराज महाकुम्भ 2025 को लेकर अयोध्या का परिवहन निगम इस बार बड़ी व्यवस्थाएं कर रहा है। अबकी बार महाकुम्भ में जाने के लिए गांव-गांव से भी यात्री लिए जाएंगे। इसके लिए गांव के प्रधान या अन्य जनप्रतिनिधि को रोडवेज में आकर एआरएम को बताना होगा। इसके बाद किसी भी गांव से बस के जरिये प्रयागराज आया और जाया जा सकेगा। इसके अलावा पहली बार वीएलटी सिस्टम लागू किया जा रहा है। इसके तहत 265 बसों को इंटीग्रेट किया जा रहा है। अब कोई भी यात्री ऐप के माध्यम से बसों की मौजूदा स्थिति को एक क्लिक पर जान सकेगा।
प्रयागराज में लगने वाले महाकुम्भ को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देशित किया है कि किसी भी श्रद्धालु को तकलीफ नहीं होनी चाहिए, क्योंकि अयोध्या के कई श्रद्धालु महाकुम्भ में जाएंगे और वहां से भी बड़ी संख्या में बाहरी श्रद्धालु अयोध्या आएंगे। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने मास्टर प्लान तैयार किया है। अयोध्या रोडवेज के आरएम विमल राजन ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
परिवहन निगम अयोध्या परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि महाकुम्भ व अयोध्या के दो प्रांतीय मेले को लेकर बाहर से 175 बसें मंगाई गई हैं। जनपद की भी 35 बस लगाई गई हैं। इसके अलावा देवीपाटन मंडल की 200 से भी अधिक बसें अयोध्या होकर प्रयागराज आएंगी व जाएंगी। महाकुम्भ के लिए 12 जनवरी से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
महाकुम्भ को देखते हुए बसों का संचालन लगातार किया जाएगा। बसों पर दो-दो चालक व कंडक्टर भी रखे जाएंगे, ताकि संचालन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। यह व्यवस्था दुर्घटना रोकने में भी कारगर होगी। बसों के मेंटेनेंस के लिए वर्कशॉप रहेंगे। जिला मुख्यालय से लगातार इसकी मॉनिटरिंग होती रहेगी।
बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अयोध्या में अस्थायी बस अड्डे बनाये जाने पर भी विचार किया जा रहा है।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More