अयोध्या उत्तर प्रदेश

मंडल कारागार में महिला आरक्षी की मौत, कमरे में मिला फंदे से लटका शव।

अयोध्या मंडल कारागार में महिला आरक्षी की मौत, कमरे में मिला फंदे से लटका शव।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के मंडल कारागार के आवासीय परिसर में महिला आरक्षी शांति यादव का शव फंदे से लटका मिला। शांति यादव जौनपुर के सरपतहा थाना क्षेत्र की रहने वाली थीं। उनका वर्ष 2021 में जेल पुलिस में आरक्षी पद पर चयन हुआ था। वह अपनी सहकर्मी रेखा के साथ एक कमरे में रहती थीं।
शुक्रवार को रात्रिकालीन ड्यूटी के बाद शांति कमरे पर आई थीं। रेखा ड्यूटी पर चली गई थी। दोपहर 12:30 बजे शांति की ड्यूटी थी। वह समय पर नहीं पहुंचीं। इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी गई। लगभग 2 बजे सहकर्मी उनके आवास पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। सहकर्मियों ने पीछे के रास्ते से शीशे में झांककर देखा तो शव फंदे से लटका मिला। नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों को सूचना दी गई। देर शाम परिजनों के पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक के अनुसार, मृतका ने किसी तरह की शिकायत नहीं की थी। इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय ने बताया कि कमरा अंदर से बंद होने के कारण प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। कर्मचारियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

editor

Recent Posts

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, विधायक के नेतृत्व में सेना को सम्मान, पहलगाम में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि।

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, विधायक के नेतृत्व में सेना को सम्मान, पहलगाम में मारे… Read More

11 hours ago

प्रसव में ली गई मोटी रकम में मुख्य चिकित्सधिकारी ने दिखाई सख्ती,सीएचसी अधीक्षक को चेतावनी,सीएमओ।

प्रसव में ली गई मोटी रकम में मुख्य चिकित्सधिकारी ने दिखाई सख्ती,सीएचसी अधीक्षक को चेतावनी,सीएमओ।… Read More

14 hours ago

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, शनिवार का दिन सफाई दिवस के रूप में मनाया जाए ,सीएमओ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, शनिवार का दिन सफाई दिवस… Read More

19 hours ago

शादीशुदा युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया, थाने में पीड़िता की मां की सुनवाई नहीं।

शादीशुदा युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया, थाने में पीड़िता की मां की सुनवाई नहीं।… Read More

1 day ago

अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, रिश्तेदारी से लौटते वक्त हादसा।

अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, रिश्तेदारी से लौटते वक्त हादसा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 day ago

अयोध्या में तंग गलियों में चल रहे अस्पताल, सीएमओ ने दो निजी अस्पतालों की जांच की।

अयोध्या में तंग गलियों में चल रहे अस्पताल, सीएमओ ने दो निजी अस्पतालों की जांच… Read More

1 day ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216