बीकापुर - अयोध्या

भूमि विवाद पर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 18 लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज। अयोध्या।

भूमि विवाद पर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 18 लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के रहेट जलालपुर माफी गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प ने पूरे क्षेत्र में तनाव फैला दिया। लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हुए हमले में दोनों पक्षों के कई लोग बुरी तरह घायल हो गए।

पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 18 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच तेज कर दी है।

पहले पक्ष के आरोप मीना रावत पत्नी अनिल रावत ने अपनी तहरीर में बताया कि 7 दिसंबर की दोपहर उनके पति अनिल रावत गाटा संख्या 397 स्थित अपनी जमीन पर सफाई कर रहे थे। तभी शिवाकांत पाण्डेय, मंगल पाण्डेय, बिंदु, श्रीकांत, शिवाकांत की पत्नी, अविनाश पाण्डेय, विकास पाण्डेय और विद्यावती राय लाठी-डंडों और फावड़ा लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने जातीय टिप्पणियां करते हुए अनिल रावत पर हमला कर दिया, जिसमें उनके हाथ, पैर और सीने पर गंभीर चोटें आईं।

बीच बचाव करने पहुंचीं अनिल की सास मालावती को भी धक्का देकर गिरा दिया गया और उनके सिर पर लाठी से वार किया गया, जिससे उनका सिर फट गया और वे बेहोश हो गईं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। एफआईआर में यह भी आरोप लगाया गया कि हमलावरों ने एक दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त किया और 50 हजार रुपये मूल्य का सोने का मंगलसूत्र लूट लिया।

दूसरे पक्ष का आरोप उधर शिवकांत पाण्डेय की ओर से दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि उनकी मां और बहन घर के पास चारा देने जा रही थीं, तभी प्रदीप, संदीप, अनिल, राहुल, रामप्रसाद, शत्रुघ्न, वीर बहादुर, अमरीश और रामकेवल ने उनका रास्ता रोककर विवाद शुरू किया। पूछताछ करने पर इन लोगों ने कथित तौर पर उन पर लोहे की सरिया और रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान शिवकांत की मां बिंदु बेहोश होकर गिर पड़ीं और उनकी बहन को भी लाठी-डंडों से गंभीर रूप से पीटा गया। दोनों घायलों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी की निगरानी में की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

3 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

3 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

3 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

3 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216