
भाजपा-सपा के बीच कड़ी टक्कर, मिल्कीपुर विधानसभा सीट में 20 साल बाद तीसरी बार पर 5 फरवरी को उपचुनाव।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में 26 वर्षों के बाद एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच सीधी टक्कर होने जा रही है। आगामी 5 फरवरी को होने वाला यह उपचुनाव, इस सीट का 20 साल बाद तीसरा उपचुनाव है, जो विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस सीट का राजनीतिक इतिहास रोचक रहा है। 1996 में समाजवादी पार्टी के मित्रसेन यादव के विधायक बनने के बाद, 1998 में उनके सांसद बनने पर पहला उपचुनाव हुआ। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामचंद्र यादव ने भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण त्रिपाठी को 3,132 मतों से पराजित किया। 2004 में हुए दूसरे उपचुनाव में भी समाजवादी पार्टी ने बाजी मारी, जहां रामचंद्र यादव ने बसपा के आनंदसेन यादव को 35,018 मतों के बड़े अंतर से हराया। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जमानत तक जब्त हो गई थी।
वर्तमान उपचुनाव में स्थिति दिलचस्प है क्योंकि कांग्रेस और बसपा के चुनाव मैदान से दूर रहने के कारण, मुकाबला सीधे भाजपा और सपा के बीच है। सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल सपा के बीच यह मुकाबला न केवल इस सीट के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्र की भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More