बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में चली एनआईए की छापेमारी के क्रम में एक टीम दोपहर भारतीय जनता पार्टी नेता विकास सिंह के देवगढ़ स्थित उनके आवास पहुंची। एनआईए की टीम यहां करीब दो घंटे तक छानबीन करती रही। इस दौरान वहां किसी को भी नहीं आने दिया गया। जिले के थाना महाराजगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवगढ़ निवासी भाजपा नेता विकास सिंह के आवास एनआईए की टीम दल बल के साथ लगभग दोपहर 12 बजे पर पहुंची और लगभग दो बजे तक उनके आवास पर पूछताछ करती रही, किससे और क्या पूछताछ हुई इसका ब्यौरा अभी नहीं मिल सका है। पूछताछ के लिए उनके आवास तक किसी को जाने नहीं दिया जा रहा था। बता दें कि भाजपा नेता विकास सिंह की मां का स्वर्गवास 16 मई को हो गया। क्रिया कर्म को संपन्न कराने के लिए बुधवार को वह सुबह तक अपने पैतृक घर पर ही मौजूद थे। एनआईए टीम के आने की पुष्टि महराजगंज थाना प्रभारी अनुपम मिश्र ने की है। हालांकि वह पूछताछ से जुड़े बिंदुओं को लेकर कोई ब्यौरा नहीं दे सके। भाजपा नेता विकास सिंह से बातचीत करने का प्रयास किया गया लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका। एनआईए टीम जब तक गांव में मौजूद रही गांव के लोग सकते में दिखे। पूछताछ के दौरान भाजपा नेता के आवास के बाहर पुलिस कर्मी तैनात रहे।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More