- भाजपा का कार्यकर्ता सम्मान समारोह 9 को
- हिन्दू इंटर कॉलेज रूदौली में सांसद लल्लू सिंह करेंगे कार्यकर्ताओं का अभिनंदन
- पूर्व ब्लॉक प्रमुख रूदौली व भाजपा नेता सर्वजीत सिंह ने बैठक कर कार्यक्रम को भव्य बनाने पर की चर्चा
नितेश सिंह ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
लोकसभा चुनाव में मिली शानदार जीत का श्रेय अपने कार्यकर्ताओं को देते हुए पार्टी में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। रूदौली के हिन्दू इंटर कॉलेज में आगामी 9 जून को पूर्वाह्न 11 बजे रूदौली ब्लॉक व नगर मंडल के कार्यकर्ताओं का अयोध्या के नवागत सांसद लल्लू सिंह द्वारा सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पू• ब्लॉक प्रमुख रूदौली व वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वजीत सिंह ने हिन्दू इंटर कॉलेज में पार्टी के जिम्मेदारों के साथ बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता ही इस जीत के असली नायक है और सम्मान के असली हकदार हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत लग्न और निष्ठा के बलबूते ही भाजपा का परचम लहराया है। कार्यक्रम की तैयारी में जुटे युवा भाजपा नेता आशीष शर्मा ने कहा कि सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएंगी। बैठक में प्रमुख रूप से जिला मंत्री शिवगोविंद पांडेय, पू चेयरमैन अशोक कसौंधन, रूदौली भाजपा अध्यक्ष शिवराम यज्ञसैनी, देहात मंडल अध्यक्ष दिव्यांश सिंह “अंकुर” लालजीत सिंह, महंत सच्चिदानद दास, बृजराज सिंह बुद्धू, राजेश सिंह, रोहित मिश्रा, विजय सिंह, पिंटू मिश्रा, राम सागर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।