
सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर क्षेत्र में एक ही परिवार के दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवम मिश्र ने सोमवार को बताया कि अखंडनगर थाना क्षेत्र के सजमपुर राजभर बस्ती गांव निवासी संजय कुमार राजभर की बेटी मुस्कान (आठ) और बेटा बीरू (छह) रविवार को बकरी चराने गए थे। मिश्र ने बताया कि दोनों घर लौटते समय शाम को तालाब में नहाने चले गए जहां दोनों डूब गए। उन्होंने बताया कि शाम को बच्चों के घर वापस नहीं आने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की तो तालाब के पास दोनों के कपड़े मिले। पुलिस अधिकारी के अनुसार तालाब में दोनों की तलाश शुरू हुई और काफी देर बाद दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बच्चों के परिजनों ने पोस्ट-मॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है। थाना प्रभारी अखण्डनगर, संतोष कुमार सिंह व ग्राम प्रधान की उपस्थिति में शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More