
बीकापुर।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अपने परिजनों की प्रताड़ना से पीड़ित होकर भटक रही करीब 15 वर्षीय किशोरी के प्रति पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार तिवारी द्वारा संवेदना दिखाते हुए कोतवाली पुलिस को भेजकर अपने संरक्षण में लिया गया। कोतवाली क्षेत्र के देवासिया पारा निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी सोमवार शाम को घर से करीब 7 किलोमीटर दूर बीकापुर कस्बे में सीएचसी गेट के पास रोते हुए पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा किशोरी को बैठाया गया और पुलिस क्षेत्राधिकारी को सूचना दी गई है।
सीओ द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया और मौके पर उसके पास भेजा गया। मौके पर टीम के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय को किशोरी द्वारा रो-रोकर आपबीती बताई , उसने बताया कि उसके परिजनों द्वारा उसे मारा-पीटा जाता है। जिससे वह काफी परेशान है। पुलिस टीम द्वारा परेशान किशोरी को अपने साथ कोतवाली ले जाया गया। देर शाम किशोरी के परिजनों को बुलाया और बिटिया को परेशान ना करने की चेतावनी देकर अपने वाहन से घर छुड़वाया गया।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More