बीकापुर - अयोध्या

ब्लॉक में पेड़ों की अवैध कटाई का मामला,वीडियो साक्ष्य से हुई कटान की पुष्टि, केस दर्ज।

बीकापुर ब्लॉक में पेड़ों की अवैध कटाई का मामला,वीडियो साक्ष्य से हुई कटान की पुष्टि, केस दर्ज।

बीकापुर_अयोध्या।
अयोधय जिले के बीकापुर ब्लॉक परिसर में हरे पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में नई जांच से खुलासा हुआ है। वनदरोगा बब्लू प्रसाद ने 25 अप्रैल 2025 को शिकायतकर्ता प्रदीप पांडेय की मौजूदगी में मौके का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान स्थल पर कुछ गड्ढे मिले। पूछताछ में पता चला कि ये गड्ढे पौधरोपण के लिए खोदे गए थे। हालांकि घटनास्थल पर कोई वृक्ष का ठूंठ नहीं मिला, लेकिन शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए वीडियो और अन्य साक्ष्यों से पेड़ों की कटाई की पुष्टि हुई। साक्ष्यों से स्पष्ट हुआ कि चार यूकेलिप्टस और एक सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई की गई।
इस मामले में उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 (यथा संशोधित) के तहत रेंज एच-2 में केस संख्या-08/2025-26 दर्ज किया गया है। इससे पहले वनदरोगा अशोक सिंह यादव ने भी जांच की थी। लेकिन तब साक्ष्य नहीं मिलने के कारण वृक्ष कटान की पुष्टि नहीं हो पाई थी।
जबकि ब्लॉक परिसर के पेड़ संपत्ति रजिस्टर में दर्ज हैं उसके लिए एक कमेटी है उसकी संस्तुति के बाद ही निविदा निकालकर नीलामी की जा सकती है। पर यहां किसी भी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है।

editor

Recent Posts

महानिदेशक परिवार कल्याण लखनऊ व अपर निदेशक (आरसीएच) परिवार कल्याण ने चिकित्सालयों का किया निरीक्षण।

महानिदेशक परिवार कल्याण लखनऊ व अपर निदेशक (आरसीएच) परिवार कल्याण ने चिकित्सालयों का किया निरीक्षण।… Read More

21 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर के सभागार में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर के सभागार में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस। अयोध्या।… Read More

22 hours ago

24 घण्टे के अन्दर,चोरी किए गये सम्पूर्ण सामान के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

24 घण्टे के अन्दर,चोरी किए गये सम्पूर्ण सामान के साथ अभियुक्त गिरफ्तार। बीकापुर_अयोध्या अयोध्या बीकापुर… Read More

1 day ago

अयोध्या के सूरजकुंड दर्शन नगर में श्रद्धालुओं की जेब पर डाका।

अयोध्या के सूरजकुंड दर्शन नगर में श्रद्धालुओं की जेब पर डाका। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

1 day ago

नगर निगम क्षेत्र में शुरू किया गया नालों की सफाई का अभियान।

नगर निगम क्षेत्र में शुरू किया गया नालों की सफाई का अभियान। अयोध्या। अयोध्या नगर… Read More

1 day ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216