ब्लॉक कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा ।
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले में बीकापुर में शुक्रवार को ब्लाक कर्मचारियों और अधिकारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान घर-घर तिरंगा तिरंगा, अभियान के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही लोगों से अपने घरों में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की गई। जिसमें सभी अधिकारी से लेकर कर्मचारी शामिल हुए। राष्ट्रीय ध्वज के साथ नारे लगाते हुए सभी बीकापुर बाजार में एकत्रित हुए । यहीं से यात्रा की शुरुआत की गई। जो आसपास के गांव से होते हुए ब्लाक परिसर में खत्म हुई। इस दौरान लोगों तिरंगा और आजादी की महत्तव बताया गया ।
तिरंगा यात्रा के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडीओ आईएसबी बद्री नाथ पांडेय,सहित विकासखंड के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।