ब्रांडेड कंपनी का नकली उत्पाद बेचने पर व्यापारी के खिलाफ केस।
कूरेभार_सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले के कुरेभार कस्बे में संचालित एक दुकान से ब्रांडेड गोंद उत्पाद कंपनी के 81 पीस नकली पैकेट बरामद किए गए। इसपर कंपनी के विधि विभाग की ओर से संबंधित व्यापारी के खिलाफ नकली उत्पादों के संबंध में कॉपीराइट अधिनियम के तहत कूरेभार थाने में केस दर्ज कराया गया है। रामपुरा केशवपुरम दिल्ली निवासी कंपनी के मोहम्मद तौकीर का आरोप है कि उनकी कंपनी के उत्पाद ब्रांड नाम को एक कलात्मक तरीके से चित्रित करके कुरेभार बाजार में बेचा जा रहा है। कस्बे के व्यवसायी पवन कुमार की दुकान पर उनकी कंपनी के नकली उत्पाद रखे थे। 81 पीस नकली गोंद उत्पाद बरामद किया गया।
तहरीर पर शुक्रवार को कूरेभार थाने में पवन कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया। उप निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि केस दर्ज हो गया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More