
बैकफुट पर आए पूर्व सीएमएस अनाधिकृत व्यक्ति को हटाया।
अयोध्या।
अयोध्या जिला अस्पताल में दवा गलत लिखे जाने के मामले में जांच शुरू भी नहीं हुई थी कि पूर्व सीएमएस डॉ. बृज कुमार बैकफुट पर आ गए। उन्होंने अपने पास बैठे अनाधिकृत व्यक्ति को हटा दिया। इसके अलावा सीएमएस से एक इंटर्न फार्मासिस्ट दिए जाने की मांग की। मनोचिकित्सक डॉ. बृज कुमार के साथ एक अश्विनी नाम का व्यक्ति मंगलवार को बैठा था। जिसने उल्टी की दवा की जगह मरीज छोटी पर्ची पर एंटीबायोटिक लिख दी थी। जिसकी चीफ फार्मासिस्ट प्रभाशंकर द्विवेदी ने शिकायत की तो दोनों के बीच गहमा-गहमी का माहौल बन गया था। इस दौरान दवा लिखने वाला भी अनाधिकृत मिला था।
सीएमएस डॉ. उत्तम कुमार ने बताया कि चीफ फार्मासिस्ट व डॉ. बृज कुमार के बीच सुलह हो गई है। सीएमएस डॉ. उत्तम कुमार ने बताया कि फिजिशियन डॉ. प्रशांत द्विवेदी वाट्सएप पर सूचना डालकर छुट्टी पर चले गए थे। उन्होंने इस संबंध में संबंधित चिकित्सक को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More