Congressmen demonstrated against freezing of accounts - बैंक खातों को सीज करने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन।

बैंक खातों को सीज करने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन।

अयोध्या उत्तर प्रदेश
बैंक खातों को सीज करने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन।

Congressmen demonstrated against freezing of accounts - बैंक खातों को सीज करने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन।

अयोध्या।

अयोध्या कांग्रेस के बैंक खातों को सीज करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय पर ही पुलिस दल ने उनको रोक लिया तथा कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं खड़े होकर भाजपा विरोधी नारे लगा रहे थे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को विफल करने की प्रक्रिया चिंताजनक गति से आगे बढ़ रही है। आम चुनाव की पूर्व संध्या पर पिछले महीने फरवरी में प्रमुख राष्ट्रीय विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने का अवैध प्रयास किया। वहीं एक बार फिर आई.टी. विभाग से 1823.08 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए ताजा नोटिस मिली है। पहले ही आई.टी. विभाग ने हमारे बैंक खाते से जबरन 135 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं। भाजपा सरकार के इस कृति की कांग्रेस जन कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा,अब स्पष्ट रूप से अवैध और अलोकतांत्रिक कार्रवाई में, आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ अगला पूर्व नियोजित अभियान शुरू किया है। कांग्रेस पार्टी से हजारों करोड़ रूपये के स्पष्ट रूप से अवैध आयकर वसूली सम्बन्धी आठ साल के आयकर रिटर्न आदेश को फिर से पूर्व नियोजित योजना के तहत खोल दिया गया है।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्णा गौतम ने कहा लोकसभा चुनाव में अपनी सुनियोजित हर देखकर सत्तारूण भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है तथा वह विपक्षी पार्टियों तथा नेताओं के विरुद्ध अलोकतांत्रिक कार्यवाही और दमन कर रही है।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रेनू राय, करन त्रिपाठी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, डीएन वर्मा, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *