भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को गोंडा में शक्ति प्रदर्शन किया। मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर आयोजित रैली में वह रोड शो करते हुए। बृजभूषण के समर्थकों ने रास्ते में जगह-जगह उनका स्वागत किया। बालपुर के श्री रघुराज शरण सिंह महाविद्यालय में आयोजित इस रैली में भाजपा के स्थानीय नेता भी मौजूद हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने यौन शोषण के आरोपों से घिरने के बाद अयोध्या में रैली करने का एलान किया था। जिसे अयोध्या के जिला प्रशासन से मंजूरी नहीं दी थी। केंद्र के नौ वर्ष पूरे होने पर रविवार को गोंडा में रैली आयोजित की गई है। रैली के बहाने कैसरगंज सांसद ने एक तरह से शक्ति प्रदर्शन कर विरोधियों को संदेश दिया। बृजभूषण, रैली स्थल के लिए निकले तो रास्ते में जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। कहा जा रहा है कि मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाने के बहाने बृजभूषण सिंह शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं।
भारतीय पहलवानों और कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के विवाद में शनिवार को सोनीपत में खाप पंचायत हुई। इसमें साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया पहुंचे। इस दौरान बड़ा फैसला लिया गया। पहलवानों ने आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए सरकार को 15 जून तक का वक्त दिया। चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो खापों के साथ मिलकर पहलवान दिल्ली को चारों तरफ से घेरेंगे। बृजभूषण की गिरफ्तारी तक पीछे नहीं हटेंगे। पंचायत के बाद साक्षी मलिक ने ऐलान किया कि हम एशियन गेम तब खेलेंगे जब यह सारा मुद्दा हल हो जाएगा। भाजपा सांसद एवं कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर देश के नामचीन पहलवानों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More