
बीकापुर में 5 साल की मासूम के साथ हैवानियत, टाफी लेने दुकान पर गई बच्ची के साथ दुकानदार ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
बीकापुर-अयोध्या :- बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के कोछा बाजार से 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम घर से टॉफी खरीदने के लिए दुकान पर गई हुई थी। जहां दुकानदार ने बच्ची के साथ घटना को अंजाम दिया। पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद एक्शन में आई बीकापुर पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही बृहस्पतिवार की सुबह 7 बजे नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के पिता ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया, “उनकी 5 साल की बेटी बुधवार की शाम करीब 6:00 बजे घर से 100 मीटर की दूरी पर मौजूद आरोपी विनीत कुमार पुत्र राजकरन की दुकान पर टॉफी और बिस्कुट खरीदने के लिए गई थी। तभी आरोपी ने उसकी मासूम बेटी के साथ गलत काम किया। बेटी की चीख-पुकार सुनकर जब वह और घर के अन्य सदस्य आरोपी के घर पहुंचे तो वह मौके से फरार हो गया।
बीकापुर कोतवाल सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर अपराध संख्या 348 / 22 धारा 376 आईपीसी और पॉस्को एक्ट की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जिसके बाद हरकत में आई स्थानीय पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और ताबड़तोड़ नाकेबंदी शुरू की।
पुलिस को बृहस्पतिवार की सुबह 7 बजे उस समय कामयाबी मिली जब गांव की खिचड़ी तालाब के पास आरोपी विनीत कुमार फरार होने की फिराक में था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
बीकापुर क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि बीती रात 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुई थी। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया। पीड़िता को तत्काल मेडिकल कराने के लिए अस्पताल रवाना कर दिया गया। वहीं मुलजिम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More