अयोध्या उत्तर प्रदेश

बिहार से देशी पिस्टल खरीदकर अयोध्या में बेचने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार।

बिहार से देशी पिस्टल खरीदकर अयोध्या में बेचने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार।

अयोध्या। 

अयोध्या पुलिस ने बिहार से देशी पिस्टल खरीदकर अयोध्या में बेचने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पांच देशी पिस्टल व कारतूस बरामद हुए है। दोनो अभियुक्तों का लम्बा आपराधिक इतिहास है। इससे पहले भी वह आयुध अधिनियम के तहत गिरफ्तार हो चुके है। पुलिस ने मामले में गौरीशंकर पुत्र स्व0 रामअधार पाण्डेय निवासी बेलवारी खान थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या, संदीप मिश्रा पुत्र प्रदीप कुमार मिश्रा निवासी दतिया थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या को गिरफ्तार किया है। 

पूछताछ में दोनो ने बताया कि बिहार प्रान्त के छपरा रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति से हम लोगों ने खरीदा था और अयोध्या में महंगे दामों पर बिक्री के लिये ग्राहक की तलाश में जा रहे थे कि साई दाता कुटिया के पास पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोगो के द्वारा बिहार से लाकर अयोध्या में देशी पिस्टल बेंची जा रही है। जिसमें एसएसपी ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया था। इस टीम को सफलता मिली। मामले से सम्बंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से पांच देशी पिस्टल बरामद की गई है। इनके खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के अन्य लिंक के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216