
बिजली मीटर में धमाके से मजदूर घायल, रिपोर्ट दर्ज।
अयोध्या।
अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र में बिजली मीटर लगाने के दौरान बिजली मीटर में हुए धमाके से शारीरिक रूप से अक्षम हुए मजदूर के भाई ने विभाग के जीएमटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जीएमटी सुधा यादव के नेतृत्व में मीटर लगाने और मरम्मत का काम करने वाला नगर कोतवाली क्षेत्र के धनीराम का पुरवा निवासी धर्मेंद्र गौड़ 24 अगस्त को अपने सहयोगी सागर के साथ क्षेत्र के श्रीराम गेस्ट हाउस के बगल चंद्रभान मौर्या के यहां 3 फेज का मीटर लगाने गया था। उसके भाई अरविन्द कुमार गौड़ का कहना है कि कनेक्शन करने के बाद बिजली मीटर में धमाका हो गया था, जिससे उसके भाई का चेहरा, शरीर और एक आँख जल गई थी। उसे दर्शननगर मेडिकल कॉलेज से गंभीर हालत में डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया था। अभी भी उसका इलाज चल रहा है। अरविन्द का आरोप है कि जीएमटी सुधा यादव की लापरवाही के चलते उसका भाई स्थाई रूप से अपंग हो गया और मेहनत-मजदूरी करने लायक नहीं बचा। ऐसे में रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए।
नगर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संदीप यादव का कहना है कि प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More