अयोध्या उत्तर प्रदेश

बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वत लेते जेई और एसएसओ गिरफ्तार।

बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वत लेते जेई और एसएसओ गिरफ्तार।

गोंडा।

गोंडा जिले में एंटी करप्शन टीम ने बिजली कनेक्शन के नाम पर 7 हजार घूस लेते जेई और SSO को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करके दोनों को एंटी करप्शन की टीम नगर कोतवाली लाई है, जहां पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। बीते दिनों एक युवक ने गोंडा देवी पाटन मंडल की एंटी करप्शन टीम से रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। जिसके बाद एंटी करप्शन टीम ने यह कार्रवाई की है।

वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धनेश्वरपुर गांव के रहने वाले धनीराम ने बिजली कनेक्शन लेने के लिए अप्लाई किया था। कनेक्शन देने को लेकर के अवर अभियंता को रिपोर्ट लगानी थी। बार-बार पीड़ित युवक से अवर अभियंता और एसएसओ रिश्वत की मांग कर रहे थे। जिसके बाद धनीराम ने एंटी करप्शन टीम से लिखित शिकायत की। इसके बाद प्लान के तहत एंटी करप्शन देवीपाटन मंडल की टीम ने बिजली कनेक्शन के नाम पर 7 हजार रुपए रिश्वत लेते डुमरियाडीह विद्युत उपकेंद्र के एई कपिल देव वर्मा और SSO रघुनंदन सिंह को गिरफ्तार किया है।

 गिरफ्तार करके दोनों आरोपियों को एंटी करप्शन देवी पाटन मंडल की टीम गोंडा नगर कोतवाली लाई है, जहां मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं एंटी करप्शन टीम के प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि अवर अभियंता कपिल देव वर्मा और एसएससो रघुनंदन सिंह उर्फ विनायक सिंह को 7000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज कर दोनों पर कार्रवाई की जा रही है।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216