बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज।

हैदरगंज_अयोध्या।
अयोध्या जिले हैदरगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है। हैदरगंज पुलिस ने देर शाम मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है। पीड़िता स्कूल से लौटने के बाद बाहर गई थी। वापस आते समय गांव का एक किशोर उसे जबरदस्ती खेत में खिंचने लगा।
आरोपी किशोर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के चिल्लाने पर उसकी नानी मौके पर पहुंची। आरोपी नानी को देखकर फरार हो गया। पीड़िता इन दिनों अपने ननिहाल में रह रही है। घटना की जानकारी मिलते ही नानी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
हैदरगंज थाना अध्यक्ष विवेक राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपराध संख्या 118/025 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पर धारा 354बी और पॉक्सो एक्ट की धारा 9/10 के तहत कार्रवाई की जा रही है।