अयोध्या जिले में फरवरी माह के शुरू होते ही मौसम में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया। तेज धूप, बफीर्ली तेज हवाओं और फिर बारिश के साथ पल-पल मौसम बदल रहा है। रविवार को भी कुछ इसी प्रकार का मौसम रहा। अयोध्या में दोपहर बाद शुरू हुई रिमझिम बारिश ने एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। आचार्य नरेन्द्र देव कृषी प्रौद्दोगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान से चलने वाली तेज हवाओं के चलते पश्चिमी विक्षोभ मध्य यूपी में सक्रिय हो गया है। जिसके चलते पल-पल में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक फरवरी से निकली सुकून भरी तेज धूप एक बार फिर गायब हो गई। रविवार सुबह से धूप निकली, इसके बाद आसमान में बादल छाने लगा, दोपहर होते होते बारिश होने लगी। 5.5 मिमी की बारिश फिर से मौसम का रूख बदल गया। वहीं बारिश के बाद तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More