अयोध्या उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की छवि से छेड़छाड़ का सपा पर आरोप।

बाबा साहब की छवि से छेड़छाड़ का सपा पर आरोप।

अयोध्या।
अयोध्या जिले में समाजवादी पार्टी द्वारा जारी एक पोस्टर में बाबा साहब के चित्र के आधे चेहरे को काटकर अखिलेश यादव का चेहरा लगाया गया है। जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला व महानगर के पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रट में धरना दिया। विरोध मार्च के दौरान भाजपाईयों ने जमकर नारेबाजी की।

धरने को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव बाबा साहब की आधी तस्वीर काटकर उसमें अपनी तस्वीर लगाकर शायद दलित समाज को यह बताना चाहते हैं कि वे बाबा साहब के बराबर हैं। लेकिन बाबा साहब के अपमान को जनता कभी माफ नहीं करेगी।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि यह समाजवादी पार्टी की ओछी राजनीति है। बाबा साहब के सम्मान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अखिलेश यादव को इस पर सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का यह कृत्य निंदनीय ही नहीं, बल्कि दलित समाज के आत्मसम्मान पर हमला है। भाजपा बाबा साहब के आदर्शों की रक्षक है और ऐसे हर अपमान का डटकर विरोध करेगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि महापुरुषों की छवियों से छेड़छाड़ कर समाजवादी पार्टी यह साबित कर रही है कि उन्हें ना इतिहास का सम्मान है और ना ही संविधान की गरिमा का।
महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब का अपमान पूरे देश का अपमान है। इस तरह के पोस्टर लगाकर समाजवादी पार्टी दलित समाज को गुमराह करना चाहती है, लेकिन जनता अब इनके चेहरे पहचान चुकी है।
धरने का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने किया। धरने में कार्यक्रम संयोजक शैलेन्द्र कोरी, अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, अभिषेक मिश्र, कमला शंकर पाण्डेय, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, राधेश्याम त्यागी, सुनील तिवारी शास्त्री, कैलाश चौधरी काशीराम रावत, संजय निषाद, इंद्रभान सिंह, राघवेन्द्र पाण्डेय, अशोक कसौधन, राकेश मणि त्रिपाठी, अरविंद सिंह, राजेश सिंह, रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, बब्लू मिश्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

अवैध खनन में जेसीबी व दो ट्रैक्टर पकड़े।

अवैध खनन में जेसीबी व दो ट्रैक्टर पकड़े। कूरेभार सुल्तानपुर। सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना… Read More

1 day ago

श्रीहनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास ने तोड़ी पुरानी परंपरा, श्रीरामलला को अर्पित किया छप्पन भोग।

श्रीहनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास ने तोड़ी पुरानी परंपरा, श्रीरामलला को अर्पित किया छप्पन भोग।… Read More

1 day ago

18 मण्डलों में स्थापित होगी फूड एंड ड्रग टेस्टिंग लैब, मिलेगा रोजगार।

18 मण्डलों में स्थापित होगी फूड एंड ड्रग टेस्टिंग लैब, मिलेगा रोजगार। लखनऊ। लखनऊ उत्तर… Read More

1 day ago

टूटी सदियों पुरानी परंपरा, तीर्थ पुरोहित ने किया “बही लेखन” परंपरा का निर्वहन। अयोध्या।

टूटी सदियों पुरानी परंपरा, तीर्थ पुरोहित ने किया "बही लेखन" परंपरा का निर्वहन। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 day ago

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा दर्ज।

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More

2 days ago

“हर घर जल योजना” में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण।

"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More

2 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216