विद्यालय की जर्जर बाउंड्री वाल का गेट गिरने से चपेट में आकर एक छात्र की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। हैदरगंज थाना क्षेत्र के थरिया कला स्थित विशुन बाबा इंटर कॉलेज की बताई जाती है। बताया गया कि सोमवार को विद्यालय में पढ़ने गया कक्षा 6 का छात्र प्रभात पुत्र राम प्रकाश पाठक निवासी ग्राम दुल्लापुर पछियाना विद्यालय से छुट्टी होने के उपरांत दोपहर बाद विद्यालय में खेलते समय पुरानी बाउंड्री पर लगे जर्जर गेट पर लटकने लगा। इसी दौरान पिलर के साथ गेट धराशाई हो गया। जिसके नीचे दबकर प्रभात गंभीर रूप से घायल हो गया। अध्यापकों द्वारा अपने वाहन से घायल छात्र को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज ले जाया गया। जांच पड़ताल के बाद अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ ओम प्रकाश ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची हैदरगंज थाने की पुलिस द्वारा अस्पताल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हैदरगंज थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि जांच पड़ताल की जा रही है।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More