बाइक ने पीछे से कार में मारी टक्कर,दो महिलाओं सहित तीन घायल

IMG 20200227 WA0010 - बाइक ने पीछे से कार में मारी टक्कर,दो महिलाओं सहित तीन घायल✍नितेश सिंह रुदौली, अयोध्या

  • पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइवे चौकी क्षेत्र के मियां का पुरवा के समीप बुधवार को ढाबे पर खड़ी स्विफ्ट कार में बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें तीन लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी मवई भेजवाया।
  • जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे पर स्थित इंडियन ढाबे पर रोड पर खड़ी स्विफ्ट कार में बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी।बाइक सवार दो महिलाओं सहित एक पुरूष गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुँचे हाइवे चौकी प्रभारी दीपेंद्र विक्रम सिंह हमराही कांस्टेबल आकाश व कांस्टेबल सुशील पाल ने सभी घायलों को तत्काल अपनी सरकारी गाड़ी में ही बिना देर किए सीएचसी मवई भेजवाया।बाइक सवार घायल सभी ग्राम सेवड़ा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी के निवासी है।बताया जाता है कि ये लोग कूढ़ा सादात में लड़की देखने आए थे जो वापस अपने घर जा रहे थे।मियां का पुरवा के समीप इंडियन ढाबे पर दुर्घटना का शिकार हो गए।
  • हाइवे चौकी प्रभारी दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि बाइक सावर घायल घनश्याम पुत्र बेचई,राजकला पत्नी घनश्याम व दुलारा पत्नी हरिराम सभी ग्राम सेवड़ा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी के निवासी है।सभी घायलों को सीएचसी मवई में भर्ती करा दिया गया है।तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
Web Admin

Recent Posts

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा।

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More

3 days ago

पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट करने का आरोप।

पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More

3 days ago

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More

3 days ago

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन।

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216