अयोध्या उत्तर प्रदेश

बस स्टेशन निर्माण के लिए हो रही है भूमि की तलाश।

बस स्टेशन निर्माण के लिए हो रही है भूमि की तलाश।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर क्षेत्र के यात्रियों सहित अन्य जिलों से आए यात्रियों के सफर को सुगम बनाने के लिए परिवहन निगम ने राजस्व विभाग के साथ मिलकर बस स्टेशन के निर्माण के लिए भूमि के चिन्हांकन की मुहिम को तेज कर दिया है। बुधवार को परिवहन निगम के अधिकारी राजस्व विभाग के साथ मिलकर मिल्कीपुर क्षेत्र स्थित पूर्व मे तहसील मिल्कीपुर के लिए प्रस्तावित भूमि व इनायत नगर बाजार स्थित कंपोजिट विद्यालय इनायत नगर के लिए आरक्षित भूमि का निरीक्षण किया।

बस स्टेशन निर्माण के लिए जमीन का निरीक्षण करने नायब तहसीलदार अमानीगंज आनंद प्रकाश राय, हल्का लेखपाल तरुण कुमार, अयोध्या बस स्टेशन इंचार्ज वीके मिश्रा व अनिरुद्ध सिंह के साथ आए।

अयोध्या बस डिपो के एआरएम आदित्य प्रकाश ने बताया कि इनायत नगर बाजार मे राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित गाटा संख्या 831मी रक्बा 0.990 हेक्टेयर जमीन जो की कंपोजिट विद्यालय इनायत नगर के नाम से दर्ज है बस स्टेशन निर्माण के लिए उपयुक्त दिखाई दे रही है। शीघ्र इस भूमि को शिक्षा विभाग से परिवहन निगम के खाते में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया जायेगा। जमीन मिलने पर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा और मंजूरी मिलते ही बस स्टेशन का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।

जिला मुख्यालय से लगभग 32 किलोमीटर दूर स्थित मिल्कीपुर क्षेत्र में परिवहन निगम को बस अड्डा निर्माण के लिए काफी दिनों से भूमि की तलाश थी। इस क्षेत्र में बस स्टेशन निर्माण के लिए जमीन की तलाश राजस्व विभाग व परिवहन निगम ने मिलकर शुरू कर दी थी। यहां बस स्टेशन निर्माण होने से ग्रामीण इलाके के अलावा पड़ोसी जिले के यात्रियों को सफर में सहूलियतें मिलेंगी और बसों के नियमित संचालन से रोडवेज की आमदनी में भी इजाफा होने की लिहाज से भी देखा जा रहा है।

क्षेत्र में बस स्टेशन का निर्माण हो जाने से इस क्षेत्र से वाराणसी, लखनऊ, अमेठी, सुल्तानुपर, रायबरेली, जगदीशपुर व स्थानीय यात्रियों को सफर में आसानी होगी। इसी क्षेत्र में आचार्य नरेन्द्र देव कृषि प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय भी स्थित हैं। जिसमें देश- विदेश के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसके अलावा परिवहन निगम की मंशा है कि आवागामन की सुविधा न होने वाले ग्रामीण क्षेत्र को भी रोडवेज बसों से सफर के लिए जोड़ा जाए।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216