1765169325525 - बस और बाइक की भीषण टक्कर में बुजुर्ग की मौत, एक गंभीर।

बस और बाइक की भीषण टक्कर में बुजुर्ग की मौत, एक गंभीर।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

बस और बाइक की भीषण टक्कर में बुजुर्ग की मौत, एक गंभीर।

1765169320097 - बस और बाइक की भीषण टक्कर में बुजुर्ग की मौत, एक गंभीर।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के कोतवाली इनायतनगर के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सागर पट्टी पहाड़ीपुर पधिंले फुलवारिन मोड़ के पास करीब 11 बजे बस व बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। 

बताया गया कि हादसे में ग्राम पंचायत रेवना के द्वारिका दुबे का पुरवा निवासी राजेंद्र दुबे (65) की मौत हो गई, जबकि उनके भाई धर्मेंद्र कुमार दुबे गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों भाइयों को सीएचसी हैरिंग्टनगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजेंद्र दुबे को मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र दुबे का इलाज अस्पताल में जारी है।

घटना की जानकारी पाकर पीआरबी 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी आशीष सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना में शामिल बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अचानक हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *