अयोध्या उत्तर प्रदेश

बस एक बार मिलने की जिद कर बुलाया, पहुंची विवाहिता तो करने लगा छेड़छाड़।

बस एक बार मिलने की जिद कर बुलाया, पहुंची विवाहिता तो करने लगा छेड़छाड़।

अयोध्या। 

अयोध्या जिले में एकतरफा प्यार का एक मामला प्रकाश में आया है। युवक ने एक बार मिलने की जिद कर विवाहिता को बुलाया और विवाहिता के यहां पहुंचने के बाद उससे अभद्र हरकत करने लगा। विवाहिता ने विरोध किया तो युवक ने कहा कि तुम्हें अपनी पत्नी मान चुका हूं। विरोध पर गाली-गलौच और धमकी दिए जाने पर पींड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अयोध्या जिले के पड़ोसी  जिले अंबेडकरनगर के भीटी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी विवाहिता का कहना है कि गलती से एक दिन अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर निवासी किसी चन्दी प्रसाद मिश्रा (विज्जू) का फोन उसके मोबाइल पर पहुंच गया। उसने अपना परिचय बताया तो वह बार-बार उसे फोन कर प्यार की बात करने लगा। जिसके बाद उसने विज्जू मिश्रा का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद विज्जू ने मोबाइल नंबर के आधार पर उसके फोन पे पर रकम भेज दी। माजरा देख उसने फोनकर विरोध जताया तो विज्जू मिश्रा ने कहा एक बार मैं तुम्हे देख लूं, फिर कभी फोन नहीं करूंगा और धमकी दी कि अगर अयोध्या नहीं आओगी तो जहर खाकर जान दे दूंगा। 

अनहोनी के डर से वह अपने घर से बस पकड़ देवकाली बाईपास आई, जहां से विज्जू उसे अपनी बाइक पर बिठाकर गुप्तारघाट ले गया और दुकान पर चाय पिलाने के बाद घाट किनारे ले जाकर उसके साथ पति जैसी हरकतें करने लगा। उसने अश्लील हरकत का विरोध किया तो विज्जू ने कहा कि मैंने तुम्हें पत्नी मान लिया है और मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा। किसी तरह वह चंगुल से छूटकर वापस घर पहुंची तो दूसरे नंबर से फोन किया और गाली-गलौच करने के बाद जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पुलिस को दी है।

कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216