
बसपा से शुरू किया था राजनीतिक सफर।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के विधानसभा मिल्कीपुर चुनाव क्षेत्र के लिए चुने गए भाजपा उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान ने राजनीति का सफर बहुजन समाज पार्टी से शुरू किया था। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव होने तक वे बसपा में सक्रिय रहे। इसके बाद दूरियां बन गईं और योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद भाजपा के नजदीक आ गए।
भाजपा प्रत्याशी पासवान वर्ष 2010 में विधान परिषद सदस्य के चुनाव के दौरान बसपा प्रत्याशी रहे, मनोज सिंह के समर्थन में काफी सक्रिय रहे। 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया। वर्ष 2015 से 2017 तक बसपा के जिला महासचिव रहे। इस दौरान वर्ष 2015 में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए हुए चुनाव के दौरान इनकी पत्नी कंचन पासवान बसपा के ही समर्थन से रुदौली पंचम सीट से चुनाव मैदान में उतरीं और जीत भी दर्ज की। 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा से दूरी बन गई। इसके बाद भाजपा के करीब आ गए। तब से भाजपा से जुड़ाव बना हुआ है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More