सुल्तानपुर जिले के कुरेभार थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम पुरानी रंजिश में विपक्षियों ने एक युवक को गोली मार दिया। पैर में गोली लगने से वो बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस को पीड़ित की ओर से तहरीर का इंतजार है।
अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना अंतर्गत बैतीकला गांव निवासी बंटी सिंह गुरुवार शाम कूरेभार थाना अंतर्गत फुलौना गांव में एक बर्थ डे पार्टी में आया हुआ था। अभी वो फुलौना चौराहे पर पहुंचा ही था कि पुरानी रंजिश में विपक्षियों ने उसे गोली मार दी। गोली सीधे उसके बाएं पैर में जा लगी। तभी बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल एम्बुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया।
सूचना लगते ही सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी व नगर कोतवाल श्रीराम पाण्डेय अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल जाना। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा बंटी का इलाज किया जा रहा है। थानाध्यक्ष कूरेभार प्रवीण यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। अभी परिवार की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
संदेह के दायरे में घटना की जांच करने में जुटी पुलिस। स्थानीय लोग घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि पूर्व की घटना को लेकर विपक्षियों को फंसाने की ये एक कूटनीतिक चाल है। पुलिस भी घटना को संदेह के दायरे में लेकर जांच कर रही है।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More