बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया चाकू से हमला,गंभीर हालत मुकदमा दर्ज।

गोसाईगंज - अयोध्या

बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया चाकू से हमला,गंभीर हालत मुकदमा दर्ज।

images 1 - बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया चाकू से हमला,गंभीर हालत मुकदमा दर्ज।
गोशाईगंज_अयोध्या।
अयोध्या जिले के गोशाईगंज थाना क्षेत्र में एक भाई ने अपने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना 1 अगस्त 2025 को रात लगभग 8 बजे हुई। गोसाईगंज पुलिस ने 2 अगस्त शनिवार को मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
सरैया गांव के निवासी कालीचरन (पुत्र) रामसमोध ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, उनके बड़े बेटे अजय ने पैसों के लेनदेन के विवाद में छोटे भाई धर्मेंद्र पर चाकू से हमला किया। अजय ने धर्मेंद्र के गले, सीने और दाहिने पैर पर वार किए। इससे उनकी हालत गंभीर हो गई। घायल धर्मेंद्र को पहले एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोशाईगंज लाया गया। वहां उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए तुरंत दर्शननगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वर्तमान में धर्मेंद्र दर्शननगर मेडिकल कॉलेज में जीवन और मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं।
कालीचरन के अनुसार, जब अजय को लगा कि धर्मेंद्र की मृत्यु हो गई है, तो उसने खुद को बचाने के लिए ब्लेड से अपने बाएं हाथ को काट लिया। पीड़ित पिता ने पुलिस से कानूनी कार्रवाही करने की मांग की है।

थाना अध्यक्ष विजयंत मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धर्मेंद्र का इलाज दर्शननगर मेडिकल कॉलेज में जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *