1768488437761 - बड़ी चोरी का खुलासा, चार घरों की वारदात सुलझी।

बड़ी चोरी का खुलासा, चार घरों की वारदात सुलझी।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

बड़ी चोरी का खुलासा, चार घरों की वारदात सुलझी।

1768488437761 - बड़ी चोरी का खुलासा, चार घरों की वारदात सुलझी।

अयोध्या।

अयोध्या नगर कोतवाली पुलिस ने देवकाली के बछड़ा सुल्तानपुर सहित चार घरों में हुई चोरियों का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने-चांदी के कीमती जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

बछड़ा सुल्तानपुर निवासी छेदना की बेटी की शादी तय थी और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। इसी दौरान 5 जनवरी को दोपहर करीब 3:30 बजे के आसपास चोरों ने उनके घर में सेंध लगा दी। उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, क्योंकि बेटी सब्जी लेने बाहर गई थी। वापस लौटने पर घर से 12 हजार रुपये नकद और कीमती जेवर गायब मिले। इसके अलावा नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की तीन अन्य घटनाएं भी सामने आई थीं, जिनकी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी।

जांच के दौरान छेदना के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की गतिविधियां कैद हो गईं। इन्हीं फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।

सोमवार सुबह करीब 4:35 बजे इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय और उपनिरीक्षक एस.एन. सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कृष्णा नगर कॉलोनी के पास से दो आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के हथिलाही गांव निवासी जैनुल्लाह और शाहिम अली के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार जैनुल्लाह का आपराधिक इतिहास रहा है और दोनों आरोपी चोरी के जेवर बेचने की फिराक में थे। पूछताछ में सामने आया कि बरामद सामान अन्य चोरी की घटनाओं से भी जुड़ा हो सकता है।

इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस अब उनसे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *