jjj - फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन पहुंची अयोध्या।

फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन पहुंची अयोध्या।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन पहुंची अयोध्या।

jjj - फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन पहुंची अयोध्या।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन गुरुवार को अयोध्या पहुंचीं और श्रीरामलला व श्रीबजरंगबली का दर्शन-पूजन कर श्रद्धा निवेदित की।
दर्शन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए रवीना टंडन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों और विकास के लिए उनके कामों की सराहना की। रवीना ने कहा कि आज इन्हीं दोनों नेताओं की वजह से रामजी की जन्मभूमि पर इतनी सहजता व सरलता से भक्तों को दर्शन मिल पा रहा है।
फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने कहा कि अयोध्या पहुंच कर दर्शन-पूजन करके बहुत अच्छा लगा। ऐसा लग रहा है कि मेरा जन्म सफल हो गया। मन काफी प्रसन्न व आनंदित है। मंदिर बनने के बाद अब अयोध्या में देश-विदेश से लोग आ रहे हैं, दर्शन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *