अयोध्या जिला अस्पताल में बतौर कार्डियोलॉजिस्ट तैनात रहे फर्जी डॉक्टर विनोद कुमार सिंह के खिलाफ प्रमुख अधीक्षक ने शासन के निर्देश पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। दर्ज एफआईआर में उन्होंने बताया कि कूटरचित ढंग से एमडी मेडिसिन की डिग्री लगाकर विनोद कुमार सिंह ने नौकरी हासिल की थी। पी-2 पोर्टल पर इसे अपलोड करते समय मामले का खुलासा हुआ तो वह नौकरी छोड़कर भाग गया। हाई स्कूल के प्रमाण पत्र का सत्यापन प्रतापगढ़ के कॉलेज से कराया गया, तो पता चला कि वह कॉलेज प्रतापगढ़ में है ही नहीं। चरित्र प्रमाण पत्र भी कूटरचित ढंग से प्रस्तुत किया गया था।
नगर कोतवाल अश्वनी पांडे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।