
फर्जीवाड़े में जिला अस्पताल का लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार।
अयोध्या।
अयोध्या पंजाब की पुलिस ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में तैनात एक लैब टेक्नीशियन को बुधवार को गिरफ्तार किया है। नगर कोतवाली पुलिस को सूचना देकर पुलिस उसे लेकर पंजाब रवाना हुई है। यह गिरफ्तारी फर्जीवाड़े के मामले में की गई है। नगर कोतवाल अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि मूल रूप से नगर कोतवाली के देवकाली निवासी सिद्धार्थ सिंह के खिलाफ पंजाब के चंडीगढ़ जिले में धोखाधड़ी, कूटरचना और साजिश की धारा में रिपोर्ट पंजीकृत कराई गई थी। चंडीगढ़ पुलिस सिद्धार्थ सिंह की तलाश में जुटी हुई थी। मोबाइल सर्विलांस के सहारे पहुंची चंडीगढ़ पुलिस की टीम ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सिद्धार्थ सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने लिखित सूचना नगर कोतवाली पुलिस को दी है और आरोपी को अपने साथ लेकर चली गई।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More