
अयोध्या जिले में आने वाले बीस दिनों तक फतेहगंज चौराहे से यातायात बाधित रहेगा। देवकाली मार्ग स्थित फतेहगंज रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। जिसमें फतेहगंज चौराहे के उपर तीन बीम व डेक्स स्लैब पड़ेगी। जिसके लिए चौराहे से आवागमन रोक दिया गया है।
फतेहगंज चौराहा जिले के सबसे व्यस्ततम चौराहें में एक है। देवकाली से सिविल लाईन व नाका से चौक जाने के लिए लोग इस चौराहे का इस्तेमाल करते है। फतेहगंज आढ़त की बड़ी बाजार है। जिससे यहां भारी वाहन आते जाते रहते है। शनिवार की सुबह फतेहगंज चौराहें पर सेतु निगम की टीम ने बैरीकेटिंग लगाकर आवागमन रोक दिया। यहां निर्माण की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई।
सेतु निगम के जेई अमर सिंह का कहना है कि करीब 20 दिन में इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। इस बीच मार्ग का इस्तेमाल करने वालों को वैकल्पिक रास्तों से जाने की सलाह दी जाती है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More