बीकापुर - अयोध्या

प्रेम-प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल।

प्रेम-प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल, शव का हुआ अंतिम संस्कार।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के कोतवाली बीकापुर के जलालपुर माफ़ी में युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी। दीपावली की रात लड़की के परिजनों ने गांव के ही मुकेश की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक मुकेश (22वर्ष) का शव जलालपुर माफी तिराहे के पास मिला हैं। शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं पुलिस ने हत्या में शामिल दो लोगों को जेल में भेज दिया है।

कोतवाली बीकापुर के जलालपुर माफी के रहने वाले मुकेश दिवाली की रात शौच बताकर निकाला था। भाभी पूनम के अनुसार मुकेश रात लगभग 10:30 बजे उसका देवर किसी काम से घर के बाहर निकला था। रात करीब चार बजे उसे पता चला कि गांव के बाहर जलालपुर माफी के पास तिराहे पर मुकेश घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। इसके बाद परिजन उसे घर लेकर आए, एम्बुलेंस का सूचना दी। मुकेश को परिजन अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

परिजनों ने बताया, मुकेश मुंबई में एक प्राइवेट वाहन का ड्राइवर था और दीपावली पर वह घर आया था। उसका गांव के ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इससे मिलने के लिए वह रात में गया हुआ था। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने उसे देख लिया और उस पर हमला कर दिया था।

बीकापुर के डॉ. राजेश तिवारी ने बताया, मृतक मुकेश के भाई की तहरीर पर बब्लू निषाद और मलगू निषाद को जेल भेज दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216