प्रशासन की बड़ी लापरवाही, चार घंटों तक अस्पताल की सीढ़ियों पर पड़ी तड़पती रही दिव्यांग महिला।

प्रशासन की बड़ी लापरवाही, चार घंटों तक अस्पताल की सीढ़ियों पर पड़ी तड़पती रही दिव्यांग महिला।

अयोध्या।

जिला अस्पताल में एक बार फिर से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल में भर्ती एक दिव्यांग महिला को मंगलवार को डिस्चार्ज किये जाने के बाद अस्पताल स्टाफ इमरजेंसी ओपीडी के सामने सीढ़ियों पर लिटा गया। महिला करीब चार घंटे तक यूं ही सीढ़ियों पर पड़ी रही। इस दौरान अस्पताल के स्टाफ और डाक्टर कई बार वहां से आए गए। लेकिन कोई महिला की सुध त नहीं लिया। यहां तक कि सीसीटीवी कैमरा और कंट्रोल रूम में बैठे लोग भी इसे नजरंदाद करते है। मामले को लेकर कुछ लोगों ने प्रमुख अधीक्षक से जब शिकायत किया तो दिव्यांग महिला को फिर से वार्ड में भर्ती कराया गया।  सोमवार को दोपहर बाद अयोध्या क्षेत्र निवासी 72 वर्षीय दिव्यांग महिला शांति माता को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। उस समय इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर अनिल कुमार वर्मा ने दोनों पैरों से हीन दिव्यांग महिला को 2.30 बजे मेडिकल वार्ड में भर्ती किया था। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने वृद्ध दिव्यांग महिला को डिस्चार्ज कर दिया। वार्ड के स्टाफ ने उनको लाकर इमरजेंसी ओपीडी के सामने सीढ़ी पर लावारिस छोड़कर चले गए। इसके बार महिला चार घंटों तक यूं ही सीढ़ियों पर लेटी रही। इस दौरान तिमारदार से लेकर अस्पताल प्रशासन के कई डाक्टर और स्टॉफ वहां से गुजरे, लेकिन किसी ने महिला पर ध्यान नहीं दिया।       अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डा. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि दिव्यांग महिला को ईएनटी वार्ड में भर्ती कराया गया। मामले की जांच की जाएगी।

editor

Recent Posts

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा दर्ज।

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More

16 hours ago

“हर घर जल योजना” में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण।

"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More

1 day ago

एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी जानकारी।

एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More

1 day ago

अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की टीम ने की कार्रवाई।

अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More

2 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216