%E0%A4%AA%E0%A4%AA%E0%A4%AA%E0%A4%AA 1 - प्रयागराज हाईवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत।

प्रयागराज हाईवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

प्रयागराज हाईवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत।

पपपप 1 - प्रयागराज हाईवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के ब्रह्म बाबा के पास सोमवार को प्रयागराज हाईवे पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और आवागमन कुछ देर तक बाधित रहा।
थाना पूराकलंदर के डाभासेमर निवासी आदित्य शर्मा (पुत्र) तिलकराम शर्मा बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने हाईवे पर ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी अचानक पीछे से आ रहे ट्रक से साइड लग गया। ट्रक से साइड लगने से वह ट्रक के नीचे आने से आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई।

चौकी इंचार्ज हवाई पट्टी सत्यम अग्रवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना करने वाले ट्रक को कस्टडी में ले लिया है। मामले में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद प्रयागराज हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने जाम हटवाकर आवागमन को सामान्य कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *