
#image_title
लखनऊ।
माफिया अतीक अहमद और अशरफ अहमद की बीती रात हत्या कर दी गई। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद पर तीन हमलावरों ने बंदूक से अटैक किया है। दोनों की वहीं पर मौत हो गई है। आसपास के लोग भी डरे हुए हैं। इस बीच खबर ये भी आ रही है कि घटनास्थल पर UP के DGP जाने वाले हैं। अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है, अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद का पोस्टमार्टम आज होगा। 5 डॉक्टरों की टीम दोनों का पोस्टमार्टम करेगी। यूपी के लगभग हर जिलों में धारा 144 लागू कर दिया गया है। यूपी पुलिस लगातार हर जगह गश्त लगा रही है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
खबर ये भी है कि सीएम योगी ने आज के लिए पहले से तय सबी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। सीएम आवास पर आज किसी के भी आने की इजाजत नहीं है। घटना की खबर मिलने के बाद ही सीएम योगी ने आला अफसरों के साथ आपात बैठक की। मुख्यमंत्री आवास पर बैठक देर रात तक चली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो टूक कहा कि किसी भी हालत में यूपी की शांति व्यवस्था नहीं बिगड़नी चाहिए और आम लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के हालात का जायजा लेने के बाद उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया- “राज्य में शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। इसमें सभी प्रदेशवासी सहयोग भी कर रहे हैं। आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।” सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- कानून के साथ कोई भी खिलवाड़ ना करें।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More