पेट्रोल पंप लूटकांड, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले में एक माह पहले जयसिंहपुर कोतवाली के लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप से हुई लूट के दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, उसे अस्पताल में भर्ती कराते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। बुधवार की रात सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह के निर्देशन में चेकिंग अभियान चलाया था। इसी बीच सूचना मिली कि पेट्रोल पंप लूट के आरोपी बाइक से जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। पुलिस के जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वही दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठा भाग निकला। सूचना पर सक्रिय हुई जयसिंहपुर पुलिस ने उसे भी दबोच लिया। घायल बदमाश को सीएचसी ले जाया गया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान, गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मान सिंह व दूसरे की पहचान अखंड प्रताप के रूप में हुई। दोनों ने पेट्रोल पंप पर हुई लूट में शामिल होने की बात स्वीकार की है। मानसिंह के दाएं पैर में गोली लगी है।
पहले भी दो बदमाश जा चुके हैं जेल
15 मार्च को भी पेट्रोल पंप के लूट के दो बदमाशों को लंभुआ पुलिस ने घेरा बंदी की तो वह भाग निकले थे। सूचना पर सक्रिय हुई जयसिंहपुर व मोतिगरपुर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने में जुट गई। बदमाशों द्वारा बचाव में की गाई फायरिंग में बदमाश घायल हुए थे। घायल बदमाशो ने अपना नाम धीरज उपाध्याय व दूसरे ने शेर अली बताया था। जिनको जेल भेजा गया था। सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान मानसिंह के पैर में गोली लगी है। इस पर 15 हजार का इनाम घोषित था।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More