उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर के पूर्व सांसद जयभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। जयभद्र सिंह जिले के धनपतगंज ब्लॉक अंतर्गत मायंग के मूल निवासी थे। पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। दिवंगत सांसद वर्ष 1999 के लोकसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव जीते थे।
बसपा के जयभद्र सिंह ने सपा के उम्मीदवार पूर्व मंत्री रहे रामलखन वर्मा को पराजित कर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में दीपा कौल चौथे स्थान पर थी। निर्दल उम्मीदवार पूर्व विधायक पवन पांडेय तीसरे स्थान पर रहे थे।
जयभद्र सिंह इसौली के पूर्व विधायक स्व. इंद्रभद्र सिंह के चचेरे भाई हैं। इसौली से दो बार के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू और धनपतगंज के ब्लॉक प्रमुख रहे यशभद्र सिंह मोनू के चचेरे चाचा हैं। जयभद्र सिंह के पुत्र मणिभद्र सिंह वर्ष 2009 के इसौली से उप चुनाव में समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़े और तीसरे स्थान पर रहे। मौजूदा समय में वे भाजपा से जुड़े हैं।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More