
अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना के उरुवा वैश्य गांव में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व प्रधान के पुत्र का शव घर के सामने पेड़ से लटका हुआ मिला। इनायत नगर थाना के पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज क्षेत्र अंतर्गत उरुवा वैश्य गांव के जग प्रसाद पूर्व प्रधान हैं। शुक्रवार की सुबह उनके पुत्र राजबली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के सामने सहतूत के पेड़ से फंदे के सहारे लटका देख कर गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मृतक युवक के परिजनों तथा ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी हैरिंग्टनगंज रजनीश कुमार पाण्डेय फोर्स के साथ पहुंचे और पेड़ से फंदे के सहारे लटके युवक के शव को नीचे उतरवाया। ग्रामीणों ने बताया शुक्रवार की सुबह जब मृतक की मां नींद से जागी तो देखा कि घर के सामने पेड़ से किसी युवक का शव लटका है। जिसे देखकर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। हल्ला गुहार सुनकर परिवार तथा गांव के लोग दौड़े। देखा तो पूर्व प्रधान के बेटे राजबली का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More