
सुल्तानपुर जिले पूर्व विधायक और खेल मंत्री रहे ओम प्रकाश सिंह समेत छह आरोपियों के खिलाफ दर्ज आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में रिटायर्ड दरोगा कालिका प्रसाद की गवाही एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश यादव ने दर्ज किया।
बचाव पक्ष के वकील संतोष पांडेय ने दरोगा से जिरह की। कोर्ट ने अभियोजन साक्ष्य पूरा होने के बाद सफाई साक्ष्य के लिए सुनवाई के लिए 15 मार्च की तारीख नियत की है।
मोतिगरपुर के ढेमा बाजार में दो साल पूर्व आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप मे सरकार में जयसिंहपुर विधानसभा सीट के पूर्व विधायक और खेल मंत्री रहे ओम प्रकाश सिंह समेत छह आरोपियों के खिलाफ विशेष कोर्ट में मामला विचाराधीन है। पूर्व विधायक ओपी सिंह समेत कई अज्ञात लोगों पर मोतिगरपुर थाने के उप निरीक्षक सुशील कुमार राय ने 15 जनवरी 2022 को मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोप है कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान 12 जनवरी को पूर्व विधायक ने अपने समर्थकों के साथ ढेमा बाजार में चुनावी सभा की और उसका वीडियो वायरल किया। इसे आदर्श चुनाव आचार संहिता और कोरोना महामारी अधिनियम का उल्लंघन मानते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया था।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More