
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आग का गोला बनी चलती कार।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर में भीषण गर्मी का कहर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को देखने को मिला। यहां एक चलती कार आग का गोला बन गई। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाया। मौके पर पहुंची यूपीडा टीम ने राहत और बचाव कार्य किया है।जानकारी के मुताबिक घटना पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किमी 152.2 की है। सोमवार को दोपहर बाद एक कार UP 32 JZ 0958 लखनऊ से बलिया की ओर जा रही थी। कार जब दोस्तपुर थानाक्षेत्र में किमी 152.2 पर पहुंची, तो अचानक कार का इंजन गर्म हो गया। इससे हीट पाकर कार में शॉट सर्किट हुई और चलती कार आग का गोला बन गई। कार से धुंआ उठने लगा तब कार ड्राइवर कर रहे व्यक्ति ने कूदकर जान बचाया। उसकी पहचान शांतनु कुमार सिंह (35) पुत्र खड़क बहादुर सिंह निवासी पकड़ी जिला बलिया के रूप में हुई है। वो बाल बाल बच गया है। वही आग की लपटों को देख वहां जमा लोगों में कोई कार के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। अंत में सूचना यूपीडा कर्मियों को दी गई। यूपीडा टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया। आग बुझाकर कार को क्रेन के जरिए टोल प्लाजा पर ले जाकर रूट खुलवा दिया है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More