पुलिस ने अभियान चलाकर 17 नफर वारंटीयों को किया गिरफ्तार।

पटरंगा_अयोध्या
अयोध्या जिले के थाना पटरंगा थाना पुलिस टीम ने श्रीमान पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या श्री राज करन नय्यर द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के अन्तर्गत एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री बलवन्त चौधरी के निर्देशन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रूदौली श्री आशीष निगम के कुशल पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक पटरंगा श्री शशिकान्त यादव के नेतृत्व में गठित थाना पटरंगा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.04.2025 को 17 नफर वारण्टी जो काफी समय से अलग-अगल मुकदमा व धाराओ में फरार चल रहे थे ।
जिनके विरुद्ध न्यायालय श्रीमान सिविल जज जूनियर डिवीजन अयोध्या के द्वारा बिना जमानती वारण्ट जारी किया गया था जिनको गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।