
पुलिस चौकी के सामने सिपाही ने मारपीट की।
अयोध्या।
अयोध्या में एक युवक ने पुलिसकर्मी पर मारपीट और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि वह अपनी शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंचा था, जहां मौजूद एक सिपाही ने उसके साथ हाथापाई की और गाली-गलौज की। युवक का कहना है कि सिपाही उसे घसीटते हुए थाने ले गया।
इस दौरान युवक ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। आरोप है कि बाद में सिपाही और अन्य पुलिसकर्मियों ने उसका मोबाइल छीनकर वीडियो जबरन डिलीट कर दिया। हालांकि, कुछ वीडियो बाहर आ गए हैं। घटना के बाद एक दरोगा उसके घर पहुंचा और वीडियो हटाने का अनुरोध किया। मामला सुजानगंज पुलिस चौकी का है।
इस मामले में चौकी प्रभारी का कहना है कि मामला पति-पत्नी के बीच हुए विवाद से जुड़ा है। दोनों चौकी के गेट के पास आपस में झगड़ा कर रहे थे, जिस पर सिपाही ने उन्हें थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने सिपाही से बदतमीजी शुरू कर दी, जिसके बाद उसे थाने ले जाया गया। चौकी प्रभारी ने मारपीट और गाली-गलौज के आरोपों को निराधार बताया है।
चौकी प्रभारी शंकर लाल के अनुसार, आरोप लगाने वाला युवक विदेश में रहता है और हाल ही में घर आया है। उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसको लेकर दोनों चौकी पहुंचे थे।
इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी रुदौली आशीष निगम ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More