
अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हुई प्रेमिका ने बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में ही थाने के पीछे स्थित मंदिर में एक-दूसरे के गले में जयमाल डालकर विवाह कर लिया। इस मौके पर वर और कन्या पक्ष की ग्राम सभाओं के प्रधान व माता-पिता भी मौजूद रहे। घटना थाना हैदरगंज क्षेत्र के एक गांव का है। युवती के पिता ने अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप थाना क्षेत्र तारुन के चरावां निवासी अरुण कुमार मौर्या पर लगाया था। उनकी खोजबीन में हैदरगंज पुलिस लगी हुई थी। मंगलवार को पुलिस दोनों को पकड़कर थाने लाई और दोनों के माता-पिता को भी थाने बुलवाया। सभी के सामने प्रेमी युगल ने शादी करने की बात कही। पुलिस के समझाने पर दोनों के परिवारीजन मान गए। थाने के पीछे स्थित बाबा भुखालीदास मंदिर पर विवाह की रस्म अदा की गई।
हैदरगंज के थाना प्रभारी मोहम्मद अरशद ने बताया कि दोनों बालिग थे। दोनों पक्षों के माता-पिता के सहमत होने पर उनकी मंदिर में शादी करवा दी गई।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More