
अयोध्या जिले की यातायात पुलिस का एक अनोखा मामला सामने आया है। हेलमेट न लगाकर चलने पर कार का एक हजार रुपये का चालान काट दिया है। तीन जून को रिकाबगंज चौराहे पर हुए इस चालान की जानकारी कार मालिक नहरबाग निवासी राजेंद्र सिंह छाबड़ा को मोबाइल पर आये मेसेज से मिली।
उन्होंने ऑनलाइन एप पर देखा तो पता चला कि तीन जून को शाम 6 बजे पर उनकी कार का एक हजार का चालान कर दिया गया है। चालान के विवरण में मोटरसाइकिल चलाते हुए हेलमेट न लगाने का उल्लेख किया गया। फोटो में एक मोटरसाइकिल सवार जाता भी दिख रहा है, लेकिन वाहन नंबर उनकी कार का है। इस जानकारी के बाद कार स्वामी राजेंद्र परेशान हैं। सीओ यातायात प्रमोद यादव ने बताया कि तकनीकी गलती हो सकती है। पीड़ित द्वारा प्रार्थना पत्र देने पर जांच कराकर उसे सुधारा जाएगा।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More