अयोध्या आस-पास

पुजारी का कमरे में खूंटी से फंदे पर लटका मिला शव ।

पुजारी का कमरे में खूंटी से फंदे पर लटका मिला शव ।

अयोध्या।

अयोध्या के रायगंज स्थित नरसिंह मंदिर के पुजारी रामशंकर दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पुजारी का शव मंदिर में खूंटी से लटका मिला है। मंदिर के विवाद को लेकर 18 अगस्त को भोर में बमबाजी की गई थी। इसके बाद मंदिर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। बमबाजी के बाद से मंदिर के महंत रामशरण दास भी गायब हैं। इसी दौरान सोमवार को मंदिर के पुजारी का शव लटका मिला।  कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पुजारी नशे का आदी था, जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली है। वह रविवार शाम मंदिर के पास स्थित रायगंज पुलिस चौकी की ओर से टहलते हुए गया था। मंदिर के लोगों ने सोमवार सुबह 9 बजे तक जब पुजारी को नहीं देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ अयोध्या एसके गौतम, कोतवाल मनोज शर्मा पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में मंदिर के कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर खूंटी पर पुजारी का शव लटका था।

पुजारी की हत्या या फिर आत्महत्या की पड़ताल में पुलिस जुटी है। पुलिस के मुताबिक, मंदिर पर कब्जेदारी की नियत रखने वाले बदमाशों का नाम लेकर पुजारी ने पहले ही अपनी मौत की आशंका जताई थी। मृतक पुजारी राम शंकर दास ने कुछ दिन पहले वीडियो जारी कर अयोध्या के कई बदमाशों द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताई थी।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216